Spotnow News: उदयपुर में तेंदुए ने बीती रात मंदिर के पुजारी को मार डाला। तेंदुआ पुजारी के एक हाथ, गर्दन और छाती के हिस्से को खा गया। पुजारी का शव मंदिर से 150 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। अब तक उदयपुर में तेंदुए के हमले में 7 लोगों की जान जा चुकी है।
बड़गांव की मदार पंचायत के राठौड़ों का गुड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी विष्णु गिरी (65) पूजा-अर्चना करता था। आज सुबह मंदिर के पास टंकी से पानी भरने लोग आए तो उन्हें खून बिखरा हुआ दिखाई दिया। रास्ते में भी कुछ जगह खून के निशान नजर आये। पुजारी नजर नहीं आने पर लोगों में हडकंप मच गया।
यह भी पढ़ें—–Spotnow News: 55 साल की महिला के साथ गैंगरेप
लोगों ने पुजारी की तलाश शुरू की। लोग ढूंढते-ढूंढते जंगल की ओर गए तो मंदिर से 150 मीटर दूर पुजारी का शव अलग-अलग हिस्सों में बिखरा मिला। पुजारी का एक हाथ गायब था और गर्दन, छाती का हिस्सा भी खाया हुआ था। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
डीएफओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया।
तेंदुए ने किसी का हाथ उखाड़ा तो किसी का सिर धड़ से अलग
उदयपुर के गोगुंदा और झाड़ोल में तेंदुए के हमले हुए। हमले में किसी का हाथ उखाड़ कर ले गया तो किसी का सिर अलग कर दिया। 28 सितंबर की रात हुए हमले में मौत का शिकार हुई महिला गटू बाई का एक हाथ अभी तक नहीं मिला। सिर पर इतने पंजे मारे कि गिनना भी मुश्किल था।
Comments are closed.