अलवर के सरसा माता बांध से एक मामला सामने आया है। जहां एक बच्चा बांध पर सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया था और उसकी बांध में गिरने से मौत हो गई। आज सुबह 12 घंटे बाद उसका शव बाहर निकला गया। जांच करने पर पता चला की जिस लड़के की बांध में गिरने से मौत हुई थी वो ‘लोको पायलट’ का बेटा था।
टहला SHO रामस्वरूप ने बताया –
जिस बच्चे की बांध में गिरने से मौत हुई, उसका नाम निहाल उम्र 25 वर्ष थी। उन्होंने बताया की यह बच्चा सियालाबास, बांदीकुई का रहने वाला है। इस बच्चे के पिता का नाम करतार सिंह गुर्जर है, जो की एक ‘रिटायर्ड लोको पायलट’ है। उन्हें यह युवक के बांध में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी।
दोस्तों के साथ घुमने गया था-
ग्रामीणों ने SHO को बताया कि वो युवक ओर उसके दोस्त तीन कारों से बांध पर आए थे। यह बांध उसके घर से करीब 20 किलोमीटर पर है। यहां आकर निहाल ओर उसके दोस्त रील्स बनाने क साथ-साथ फोटोज भी ले रहे थे। इसी दौरान निहाल का पैर फिसल गया और इस कारण वह बांध में गिर गया। उसको बांध में गिरता देख उसके दोस्त डरकर वहां से भाग गए। इस घटना की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर जांच करने को पहुँच गई।
पुलिस के मौके पर आ जाने के बाद-
पुलिस मौके पर पहुंची सर्च ऑपरेशन चलाया, इसके बाद पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी देकर बुलाया। NDRF, पुलिस ओर ग्रामीणों ने मिलकर आज सुबह 6 बजे से वापस रेस्क्यू किया। शव को बांध से करीब 2 घंटे बाद शव बांध से निकला गया। शव झाड़ियों में फंस गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपां गया।
ऐसा ही एक केस कल कोटा बैराज में भी देखने को मिला था-
जहां लोगों ने जान जोखिम में डाल कर बांध पर विडियोज, रील्स बनाई थी। आज कल सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स, व्यूज के लिए बोहोत से लोग अपनी ज़िन्दगी से खिलवाड़ कर रहे है। इसे मामले सामने आने के बावजूद लोग समझने की बजाये लापरवाही कर रहे है। कोटा बैराज के अधिकारी ने कहा था की अगर ये समझाने से मान जाते है तब तो ठीक है, नहीं तो इनके खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी।
राजस्थान न्यूज: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म और अबॉर्शन का दबाव
राजस्थान न्यूज़: सोशल मीडिया पर एक्टिव बच्चों की कस्टडी मां को, दादा-दादी की लापरवाही मानी
राजस्थान न्यूज़: जिस पर था अपहरण का शक, उसी से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने रचाई शादी