राजस्थान न्यूज़: भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में करीब एक महीने पहले पथवारी मंदिर रोड स्थित ईंट भट्टे के पास एक मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी।
यह घटना 30 अप्रैल 2025 की रात को उस वक्त हुई। जब मकान मालिक नाहर सिंह अपने परिवार सहित अपने भतीजे के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गांव ऊंच गया हुआ था।
चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मकान के पीछे लगे जंगले की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के गहने तथा लगभग ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। चोरी के बाद चोर मकान से कुछ दूरी पर एक खेत में अटैची छोड़कर फरार हो गए थे। परिवार के लौटने पर टूटी हुई ग्रिल और बिखरे सामान को देखकर चोरी की जानकारी मिली। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
नदबई पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी हम्बीर सिंह (40) पुत्र तेजसिंह निवासी गारौली थाना जनूथर, जिला डीग को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दो अन्य आरोपियों—अरशद (35) पुत्र पलटू और इमरान (24), दोनों निवासी गांव विरगमा जिला डीग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता की मदद से आरोपियों की पहचान की। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां साफ नजर आईं। जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में विश्वास मजबूत हुआ है।
राजस्थान न्यूज: लव अफेयर में लोहे की रॉड से युवक के पैर तोड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान न्यूज: नीट में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला गैंग बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान न्यूज: ‘ऑपरेशन धरकर भर’ में दो तस्कर गिरफ्तार
[…] राजस्थान न्यूज़: नदबई चोरी कांड में तीस… […]