जयपुर में दहेज के लालच में एक और विवाहिता की जान चली गई। राजधानी के करधनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम जयश्री है जिसकी शादी जुलाई 2021 में मोनू नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही जयश्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार को जयश्री का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
मृतका के पिता हेतराम ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। उनकी ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि जयश्री को लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर जयश्री की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
पुलिस जांच – घटना की सूचना मिलने पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्राथमिकी दर्ज कर पति मोनू सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दौसा: 6 महीने की बच्ची की संदिग्ध मौत, मां ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप
पाली न्यूज: दहेज नहीं मिला तो नवविवाहिता को घर से निकाला
राजस्थान न्यूज: विवाहिता ने की आत्महत्या, पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
[…] जयपुर: दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, … […]
[…] जयपुर: दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, … […]
[…] जयपुर: दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, … […]
[…] जयपुर: दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, … […]