पाली के इंडस्ट्रीज एरिया थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रतापनगर इलाके में किराए के मकान में रह रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से 250 ग्राम अफीम का दूध और 15 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। यह नकदी महिला द्वारा नशे की तस्करी से कमाई गई थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला इंदू पत्नी मदनलाल विश्नोई मूलतः
जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र स्थित बंगो की ढाणी, विष्णु नगर की रहने वाली है। महिला का पति मदनलाल पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जोधपुर जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद इंदू ने पूरे नेटवर्क को संभाल लिया और पाली को तस्करी का नया ठिकाना बना लिया।
जोधपुर रेंज में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर इंडस्ट्रीज एरिया थाना अधिकारी जसवंतसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने प्रतापनगर क्षेत्र में स्थित महिला के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 250 ग्राम अफीम का दूध और 15 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि जोधपुर रेंज में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला से पूछताछ जारी है और अफीम सप्लायर का भी पता लगाया जा रहा है। मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
राजस्थान न्यूज: बाइक सवार से 2.17 किलो अवैध अफीम बरामद
राजस्थान न्यूज़: सांवलियाजी मंदिर में नारकोटिक्स विभाग ने जब्त की 58 किलो से अधिक अफीम