अजमेर की ट्रैफिक व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले रामसेतु ब्रिज पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फव्वारा सर्कल की ओर से ब्रिज पर चढ़ते ही एक हिस्से में अचानक जमीन धंस गई। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फोरन एक्शन लिया।
राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में शहरी निकायों का पुनर्गठन, तीन शहरों में एक होंगे नगर निगम
नगर निगम के कर्मचारियों ने धंसी हुई जगह को अस्थाई तौर पर मिट्टी से भरे कट्टों से भर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर से रास्ता बंद कर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। फव्वारा सर्कल और ब्रिज के दूसरी ओर से आने वाले वाहनों के मार्ग को डायवर्ट कर दिया गया है।
250 करोड़ की लागत से बना था ब्रिज-
अजमेर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण करीब 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में किया गया था। इसका उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना था। रामसेतु ब्रिज को अजमेर की सबसे बड़ी ट्रैफिक राहत परियोजनाओं में से एक माना जाता है।
फिलहाल ट्रैफिक डायवर्ट-
ट्रैफिक सीओ आयुष वशिष्ठ व नगर निगम की टीम ने स्थिति का जायजा लिया और मौके पर जरूरी कदम उठाए। जब तक धंसी हुई जगह की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक ब्रिज के दोनों ओर से ट्रैफिक को डायवर्ट रखा जाएगा।
स्थानीय लोगों में चिंता-
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और दुपहिया चालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी लागत से बने ब्रिज में इस तरह की घटना सवाल खड़े करती है।
राजस्थान न्यूज़: गैस लीक हादसा: नगर निगम ने उत्कर्ष कोचिंग सेंटर को किया सील
[…] अजमेर में भारी बारिश होने के कारण रामस… […]
[…] अजमेर में भारी बारिश होने के कारण रामस… […]