Sunday, July 6, 2025
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड न्यूज: बबीता ने नहीं छोड़ा शो, मुनमुन दत्ता ने अफवाहों पर...

बॉलीवुड न्यूज: बबीता ने नहीं छोड़ा शो, मुनमुन दत्ता ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड न्यूज: टीवी की दुनिया का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। बीते कुछ समय से शो की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता, जो बबीता का किरदार निभाती हैं को लेकर अफवाहें थीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। लेकिन अब इन अफवाहें पर खुद मुनमुन दत्ता ने विराम लगा दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि मुनमुन दत्ता शो से बाहर हो चुकी हैं। फैंस के बीच असमंजस बना हुआ था। इसी बीच मुनमुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह शो के सेट पर शूटिंग करती नजर आईं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “अफवाहें हमेशा सच नहीं होतीं।”

इंस्टाग्राम पोस्ट से अफवाहों पर लगा विराम

इस वीडियो के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और कमेंट्स में खुशी जताई। किसी ने लिखा, “हर साल ऐसी अफवाहें उड़ती हैं”, तो किसी ने कहा, “मुनमुन जी वापस आ गईं!”

मामले पर शो के निर्माता असित मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया का माहौल काफी निगेटिव हो गया है जबकि तारक मेहता एक पॉजिटिव शो है। उन्होंने अपील की कि दर्शकों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और शो को सकारात्मकता के नजरिए से देखना चाहिए।

बता दें कि यह शो कभी कलाकारों के जाने, तो कभी मेकर्स पर लगे आरोपों को लेकर विवादों में रहता है। फिर भी यह दर्शकों के बीच आज भी उतना ही लोकप्रिय है।

सीकर में हिस्ट्रीशीटर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप

सीकर में डॉक्टरों ने वृक्षारोपण, रक्तदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया डॉक्टर डे

अजमेर: डिग्गी बाजार में फैंसी स्टोर में आग, लाखों का नुकसान

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!