Saturday, August 9, 2025
Homeदेशअमेरिकी टैरिफ और रक्षाबंधन से पहले सोना उछला, कीमतें रिकॉर्ड स्तर के...

अमेरिकी टैरिफ और रक्षाबंधन से पहले सोना उछला, कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज़ी और घरेलू स्तर पर बढ़ती मांग के बीच सोना शुक्रवार, 8 अगस्त को रक्षाबंधन से पहले एक नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 703 रुपए की छलांग लगाकर ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गुरुवार को इसका भाव ₹1,00,703 था।

चांदी के भाव में गिरावट –
सोने के मुकाबले चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी। चांदी 357 रुपए गिरकर ₹1,14,893 प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले इसका भाव ₹1,15,250 था। हालांकि 23 जुलाई को चांदी ₹1,15,850 प्रति किलो के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।

प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव (24 कैरेट/22 कैरेट)

  • दिल्ली: ₹1,03,460 / ₹94,850
  • मुंबई: ₹1,03,310 / ₹94,700
  • कोलकाता: ₹1,03,310 / ₹94,700
  • चेन्नई: ₹1,03,310 / ₹94,700
  • भोपाल: ₹1,03,360 / ₹94,750

कीमत बढ़ने के प्रमुख कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका ने हाल ही में कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा भारत पर 50% टैरिफ लगाया गया है। इसके साथ ही जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सोने में ज्यादा भरोसा जता रहे हैं।

इन दोनों कारणों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग में तेजी आई है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!