Monday, August 4, 2025
Homeराजस्थानजयपुर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब, गंगाजल और घी से हुआ...

जयपुर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब, गंगाजल और घी से हुआ अभिषेक

जयपुर में सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर आज राजधानी जयपुर के तमाम शिवालयों में भक्ति की बयार बह रही है। शहरभर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भक्त सुबह तड़के से ही जल, दूध, बेलपत्र और भांग के साथ भगवान शिव को अर्पण कर रहे हैं।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन, 251 किलो घी से हुआ शिव अभिषेक-

चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे आम भक्तों के लिए खोले गए। इससे पहले 3 बजे मंगला आरती के साथ भगवान शिव का भव्य श्रृंगार और पंचामृत-अभिषेक किया गया।

पुजारी अमित पाराशर ने बताया कि:

  • भगवान शिव का 251 किलो देसी गाय के घी से अभिषेक किया गया।
  • 51 किलो दूध, 51 किलो शहद और 51 किलो गन्ने के रस का प्रयोग हुआ।
  • रात्रि आरती के बाद सवा लाख बेलपत्रों की झांकी और 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।
  • दिनभर वैदिक विद्वानों द्वारा रुद्रपाठ चलता रहेगा।

सोडाला के सिद्धेश्वर शिवालय में 20,000 लीटर गंगाजल से अभिषेक-

सोडाला स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के शिवालय में भी इस वर्ष विशेष आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि-

  • हरिद्वार के हर की पौड़ी से विशेष रूप से 20,000 लीटर गंगाजल मंगवाया गया।
  • यह अभिषेक कार्यक्रम सुबह 5 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला।
  • हजारों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लिया।

गलता जी से शुरू हुई भव्य कांवड़ यात्रा, शहरभर में पहुंचे कांवड़िए-

जयपुर के ऐतिहासिक तीर्थस्थल गलता जी से रविवार देर रात भव्य कांवड़ यात्राएं शुरू हुईं। कांवड़िए गंगाजल लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों तक पहुंचे और जलाभिषेक किया। रात्रि से ही मंदिरों में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया था। पुलिस ने ट्रैफिक पॉइंट्स पर विशेष व्यवस्था की ताकि भक्तों को कोई असुविधा न हो।

देवस्थान विभाग ने संभाली कमान, मंत्री करेंगे जलाभिषेक-

राजस्थान देवस्थान विभाग की ओर से भी प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दोपहर में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत बड़ी चौपड़ स्थित शिवालय में जलाभिषेक करेंगे और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रदेश के मंदिरों में व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई थीं। जयपुर आज भक्ति, श्रद्धा और शिव आराधना के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सावन का अंतिम सोमवार शिवभक्तों के लिए आस्था का पर्व बन गया है, जिसकी छटा हर शिवालय में देखी जा रही है।

जयपुर में जान-पहचान का फायदा उठाकर किया गैंगरेप

जयपुर न्यूज: परिवार बोला- रोज नहाने जाता था, पुलिस ने बताया सुसाइड

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!