Thursday, August 7, 2025
Homeक्राइमजयपुर में इंसानियत शर्मसार, नगर निगम ऑफिस के पास मिला 4 महीने...

जयपुर में इंसानियत शर्मसार, नगर निगम ऑफिस के पास मिला 4 महीने का भ्रूण

जयपुर के चाकसू इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर निगम कार्यालय के पास एक गंदे नाले के किनारे इंसानी भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चार महीने के भ्रूण को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

नगर निगम कार्यालय के पास मिला भ्रूण

चाकसू नगर निगम कार्यालय के समीप एक बड़ा पत्थर पर मानव भ्रूण पड़ा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब यह मंजर देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भ्रूण नाले के अंदर फेंका गया था लेकिन संभवतः बाहर ही पत्थर पर आ गिरा।

रात के समय फेंके जाने की आशंका

पुलिस के अनुसार यह भ्रूण करीब चार महीने का है और उसका लिंग मेल (पुरुष) होना सामने आया है। यह अंदेशा है कि घटना रात के अंधेरे में अंजाम दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर दोपहर चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हेड कांस्टेबल जयसिंह ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह की ओर से अज्ञात माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

जयपुर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब, गंगाजल और घी से हुआ अभिषेक

जयपुर में जान-पहचान का फायदा उठाकर किया गैंगरेप

राजस्थान: पुराने पर्चे की जरूरत खत्म, अब इलाज का पूरा डाटा रहेगा ऑनलाइन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!