Thursday, August 7, 2025
Homeराजस्थानसीकर में रक्षाबंधन पर सुरक्षा-सम्मान कार्यक्रम, 4 हजार महिलाओं को मिला आर्थिक...

सीकर में रक्षाबंधन पर सुरक्षा-सम्मान कार्यक्रम, 4 हजार महिलाओं को मिला आर्थिक उपहार

सीकर के परिषद सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘सुरक्षा-सम्मान कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता फैलाना था।

सीएम भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली जोड़ा संवाद-

इस राज्यस्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहयोगिनियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की 1.21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 501 रुपए की सम्मान राशि ट्रांसफर की। सीकर जिले में 4 हजार से अधिक महिलाओं को यह राशि प्राप्त हुई।

महिलाओं ने बांधी राखी, मनाया विश्वास का पर्व-

कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहयोगिनियों ने जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य अधिकारियों को राखी बांधकर आपसी सहयोग और सम्मान का संदेश दिया। यह दृश्य सामाजिक एकजुटता की मिसाल बना।

छाते और मिठाई बांट कर बढ़ाई खुशी-

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उपस्थित सभी महिलाओं को मिठाई व छाते भेंट किए गए, जिससे समारोह का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बन गया।

जिला कलक्टर ने जताई सरकार की प्रतिबद्धता-

जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने कहा, यह केवल रक्षाबंधन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की गंभीरता का प्रतीक है।

सामाजिक एकता का संदेश-

विभाग की उपनिदेशक सुमन पारीक ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया जोश और भरोसा जगाया।

सीकर में जलभराव से परेशान व्यापारियों ने किया सड़क जाम, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

सीकर न्यूज: खाटूश्यामजी में एकादशी पर श्रद्धा का महासागर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!